गौरतलब है कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश, जहां की लगभग सत्तर प्रतिशत जनता ग्रामीण इलाकों में रहती है और देश का आधा कृषि क्षेत्र पूरी तरह से पानी के लिए वर्षा पर निर्भर करता है, के लिए ये खबर काफी सुकूनभरी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिंद महासागर डिपोल (आइओडी) भी पाया गया है, जो कि मानसूनी वर्षा के लिए अच्छा बताया जाता है। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विज्ञान ब्यूरो ने भी कुछ ऐसी ही उम्मीद जताई है।